रेलवे की परीक्षा में परीक्षा शुल्क बढ़ाने व उम्र सीमा घटाने से आक्रोशित थे छात्र
दैनिक खोज खबर, सेंट्रल डेस्क
पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के अंतर्गत आनेवाले आरा रेलवे स्टेशन पर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं ने जमकर हंगामा मचाया।

सुबह से ही आरा स्टेशन पर पहुँचे युवाओ की टोली ने पहले तो पूछताछ कार्यालय पर अपना कब्जा जमाया फिर स्टेशन पर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।
प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं ने हाथों में “हम चाय पकौड़े नही बेचेंगे” की तख्ती लेकर प्रदर्शन किया।

इस कारण छात्रों ने किया प्रदर्शन
—–
हाल ही में विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे में कई पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। जिसका परीक्षा शुल्क 500 रुपये है। युवाओ का कहना है कि इसके पहले रेलवे की इन परीक्षाओं के लिए परीक्षा शुल्क 40 रुपये हवा करता था जिसे बढ़ाकर अब 500 रुपये कर दिया गया है।

छात्रों ने आरोप लगाया कि सरकार हम छात्रों के ऊपर ही सर्जिकल स्ट्राइक कर रही है।
आरा स्टेशन पर नारेबाजी कर रहे युवक इस बात से भी आक्रोशित थे ग्रुप डी की परीक्षा के लिए भी योग्यता में बदलाव किया गया है साथ ही उम्र सीमा भी घटा दी गयी है।
पहले से थी विरोध प्रदर्शन की तैयारी
—-
आरा रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन की तैयारी पहले से ही थी। इस प्रदर्शन के लिए बाकायदा बैनर पोस्टर बनवाये व शहर में कई जगह लगवाये गए थे। मगर जिला प्रशासन समेत रेल प्रशासन ने भी इस विरोध प्रदर्शन को हल्के में लिया और देखते ही देखते ये बड़े उपद्रव में बदल गया।

खूब चले पत्थर, पुलिस ने चलाई गोली
——
आरा स्टेशन पर छात्रों का गुस्सा उस समय भड़क गया जब छात्रों से बात कर रहे एक रेल अधिकारी ने छात्रों को देख लेने की धमकी दी।
फिर क्या था छात्रों ने तभी आरा स्टेशन और खड़ी पटना सासाराम सवारी गाड़ी पर कब्जा जमाया व पथराव शुरू कर दिया। सवारी गाड़ी पर पथराव से न सिर्फ डाउन लाइन की ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ बल्कि उक्त सवारी गाड़ी इंजन भी पथराव में क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग की।
इस उपद्रव व हंगामे के कारण काफी लंबे समय तक रेल परिचालन बाधित रहा वही रेल यात्री पूरे घटना से सहमे नजर आए।
दोपहर में इस रेलखण्ड पर ट्रेनो का परिचालन प्रारम्भ हुआ।
पत्थरबाजी मे सैकडों छात्रों समेत रेलवे के इंस्पेक्टर, कई हवलदार, 4 महिला।पुलिसकर्मी, सीओ आदि के घायल होने की सूचना है।




Recent Comments