​मधेपुरा:कलयुगी मां ने की,अपनी ही बेटी की गला दबा कर हत्या
एक कलयुगी  मां ने अपनी ही  पुत्री का गला घोंटकर हत्या कर दिये जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। घटना मधेपुरा जिले के चौसा थाना अंतर्गत लौवालगान पूर्वी वार्ड नंबर छह की है। मोहम्मद आरिफ आलम की पत्नी ने अपने ही पुत्री 13 वर्षीय पाकीजा खातून की मामूली सी बात पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई।पाकीजा की गलती बस इतना ही था कि वह अपनी मां से ईद के मौके पर अच्छी कपड़े की मांग की थी। मामला को चौसा थाना में दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मोहम्मद आरिफ की पत्नी जुबेदा खातून से पुत्री पाकीजा खातून ने ईद में कपड़े की मांग की तो मां ने कहा पैसे नहीं है। किसी तरह कपड़े सिलवा दूंगी। पाकीजा खातून ने कहा मुझे अच्छी कपड़े सिलवा कर देना। बेटी की इस मांग पर मां ने कहा मर जाना ही चाहिए ऐसी बेटी को। यह बात सुनकर  पुत्री पाकीजा  ने कहा मार क्यों नहीं देती हो। इतना बोलना ही था कि मां को गुस्सा आया और आव देखा न ताव बेटी पाकीजा का सर पकड़ कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और खुद शोर मचा मचा कर जोर जोर से चिल्ला चिल्ला कर यह कहने लगी कि “हो बाप हमरो बेटी मरी गेलेय।हो बाप ।वह यह भी कहती रही कि हमरो बेटी ने आत्महत्या करी लेल केय।” यह बात सुन सुन कर आस पास के दौड़े चले आये।गांव के कुछ लोगों ने महिला को मारा और बांधकर रखा लेकिन वह किसी तरह बंधन खोलकर लोगों की आंख में धूल झोंककर फरार हो गई।

लोगों का मानना है कि उसकी मां का दिमाग खराब है। जिसके कारण इसके पति इसे छोड़कर दिल्ली में रहते हैं।  घटना की सूचना थाना प्रभारी चौसा सुमन कुमार सिंह को मिली। अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले को स्थानीय चौकीदार झोटी पासवान के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और महिला की तलाश जारी है।घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा है।बहरहाल जो भी हो,यह हत्या है या आत्म हत्या यह तो शव के अंत्यपरीक्षण और पुलिसिया जाँच से ही पता चलेगा।यह तो आने वाला समय ही बता पायेगा ।

दैनिक खोज खबर के लिए चौसा, मधेपुरा नौशाद आलम की रिपोर्ट