
टक्कर के बाद घटना स्थल पर वाहनों की तस्वीर
मढ़ौरा (सारण)। गौरा थाना क्षेत्र के एसएच-90 पर खालिसपुर मठिया के पास शनिवार शाम करीब छह बजे बालू लदे ट्रक और एंबुलेंस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद एंबुलेंस डिवाइडर से टकराकर फंस गई और चालक केबिन में फंस गया। देर शाम तक घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी।
सूचना पर पहुंची गौरा पुलिस और स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर चालक को बाहर निकाला। चारों घायलों को नगरा पीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में छपरा रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। एसएच-90 पर जाम लगने के बाद थानाध्यक्ष महताब खां ने जेसीबी से दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।




Recent Comments