सिवान :अनुमंडल पदाधिकारी ने दरौली में रामनवमी जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण
#सहायक पुलिस अधीक्षक सहीत स्थानीय पदाधिकारियों व पुलिस कर्मियों के द्वारा किया गया फ्लैग मार्च
#रिपोर्ट -परवेज अख्तर
दरौली (सिवान):- थाना क्षेत्र के मुख्यालय गांव दरौली व दोन में आयोजित होने वाले रामनवमी जुलूस के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी आनंद समीर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने शुक्रवार को स्थानीय अंचलाधिकारी संजीव कुमार सिन्हा , प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार , थानाध्यक्ष जय नारायण राम और स्थानीय थाना के सुरक्षाकर्मी एवं पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में दरौली एवं दोन में रामनवमी जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। वही प्रखंड मुख्यालय गांव दरौली में सहायक पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पदाधिकारी की उपस्थिति में स्थानीय थाना के पुलिसकर्मियों एवं पदाधिकारियों के द्वारा जुलूस मार्ग पर फ्लैग मार्च किया गया। पूछे जाने पर थानाध्यक्ष जय नारायण राम ने बताया कि रामनवमी जुलूस के मद्देनजर शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा को देखते हुए दोन और दरौली में रामनवमी जुलूस के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला प्रशासन से अतिरिक्त बल की मांग की गई है। जुलूस मार्ग से संबंधित हर चौराहे पर पुलिस बल की आवश्यक संख्या में तैनाती की जाएगी, साथ ही इन्होंने बताया की जुलूस प्रदर्शन के दौरान सभी संवेदनशील जगहों पर प्रशासन केे द्वारा CC कैमरा के माध्यम से सभी असामाजिक एवंं उपद्रवी तत्वों पर शक्ति सेे नजर रखी जाएगी।




Recent Comments