सारण :गेहूँ लदा ट्रक पलटा , अनाज गायब

मढौरा/सारण
बुधवार सुबह मे एसएच -73 पर स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के पास गेहूँ लदा ट्रक पलटी मार दिया । बताया जाता है की स्थानीय लोगों ने गेहूं की पैकेट को अपने घरों मे ढो कर रख लिया । मौके से ड्राइवर और खलासी फरार बताये जाता है । स्टेट हाईवे पर नगर प्रशासन द्वारा लगाई गई स्ट्रीट लाईट के भी तीन खम्भे क्षतिग्रस्त हुये है । पुलिस इस मामले मे समाचार प्रेषण तक कोई शिकायती आवेदन नहीं मिलने की बात बता रही है ।