सारण :बनियापुर का आलोक 95 प्रतिशत अंक लाया , आईएएस बनने की है इच्छा
——
राजू सिंह की रिपोर्ट
—–
बनियापुर (सारण)
बनियापुर के सरेयां गांव का आलोक कुमार सीबीएस के दसवीं कक्षा में 95 प्रतिशत अंक तथा ग्रेड वन प्राप्त कर आईएएस बनना चहता है। आलोक के पिता प्रमोद सिंह उर्फ पप्पू सिंह पूर्व के जिला पार्षद भी रह चुके है। आलोक अपने सफलता के पिछे शिक्षकों को प्रेरणा तथा अपने माता पिता को आदर्श मानता है। सीबीएससी बोर्ड में ए ग्रेड लाकर आलोक ने प्रखंड का नाम रौशन किया है। अलोक अपनी पढ़ाई मुज्जफर पुर के आर के मीशन स्कूल में की है। तथा आगे भी अपने पढाई के प्रति इतना ही जुनून रख कर आईएएस बन कर समाज सेवा करना चाहता है। आलोक का कहना है कि मेरे पिता बहुत दिनों से राजनीति में रहें है। लेकिन मुझे राजनीति से बराबर दुरी बना कर रखें है। वही पिता का कहना है कि मै राजनीति में भी समाज सेवा का भाव रखाता हूँ।




Recent Comments