बेतिया:-आज विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की जिलाकार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न

✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया  (पं.च) बिहार 👉 आज दिनांक 27/03/2017 को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल (बेतिया) प० चम्पारण की जिलाकार्यकारिणी समिति बैठक हुई जिसमे  2 अहम् निर्णय लिये गयें !
1. सरकार द्वारा दिए आदेश के आलोक में  जिले में और बेतिया नगर में चल रहे अवैध बूचड़खानों को बन्द कर शहर को स्वच्छ वातावरण देने को जिलाधिकारी एवं आरक्षी अधिक्षक को ज्ञापन दिया गया ।।
2. आगामी 29 मार्च को दिन में तीन बजे से हिन्दी नव वर्ष नगर के शहीद पार्क में काफी हर्षोउल्लास के साथ मनाया जायेगा ।
कार्यक्रम में भारत माता की पूजन एवं राम महोत्सव आयोजन तत्पश्चात भक्तो के लिए  सह भोज की व्यवस्था की गई है ।जिसमे जिले के सभी लोगो को आमंत्रित किया गया है॥