कांग्रेस पार्टी के विधायक पर आचार संहिता के उलंघन मामले में आरोप गठित
#रिपोर्ट -परवेज अख्तर /सिवान

सीवान :23 मार्च 18 :बिहार के सीवान की एक अदालत ने कांग्रेस पार्टी के विधायक विजय शंकर दुबे को आचार संहिता उलंघन के एक मामले में आरोप गठित किया है।
न्यायालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार
न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुपमा कुमारी ने आंदर थाने के एक 20 वर्ष् पुराने आचार संहिता उलंघन के मामले में सारण जिले के मांझी असेम्बली सीट से कांग्रेस पार्टी के विधायक विजय शंकर दुबे के विरुद्ध यह आरोप गठित किया है ।यह घटना आज से 20 वर्ष् पूर्व 30 जनवरी 1998 को आंदर थाना बाजार में तब हुई जब बिना प्रशासनिक अनुमति के आदर्श चुनाव आचार संहिता का उलंघन करते हुए तत्कालीन सिवान लोक सभा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में विजय शंकर दुबे ने लाउडस्पीकर लगाकर चुनावी सभा कर रहे थे ।इस घटना को लेकर आंदर थाने में एक नामजद प्राथमिकी उनके विरुद्ध दर्ज कराई गई थी ।इस मामले में विजय शंकर दुबे पहली बार फरवरी 2018 में जमानत ली ।
विदित हो कि विधायक बनने के पूर्व विजय शंकर दुबे कई बार चुनाव में अपना भाग्य आजमा चुके हैं ,पर पुलिस ने कभी उन्हें न तो गिरफ्तार करने की कोशिश की न ही कोई कार्रवाई ।




Recent Comments