सिवान : अज्ञात अधेड़ का शव बरामद 
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
दरौली, सिवान: 
थाना क्षेत्र के बलहुं विद्यालय के पास से पुलिस द्वारा एक अज्ञात 40 वर्षीय अधेड़ का शव शनिवार की देर शाम में बरामद किया गया। थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि शनिवार को देर शाम बलहुं मध्य विद्यालय के सीढ़ी के नीचे से अज्ञात अधेड़ का शव बरामद किया गया। लोगों द्वारा बताया गया कि वह मानसिक अर्ध विक्षिप्त था। साथ ही स्कूल के सीढ़ी पर ही वह हमेशा बैठा या सोया रहता था। उन्होंने बताया कि ऐसी संभावना है कि ठंड लगने की वजह से अधेड़ की मौत हो गई हों। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया हूं।