सिवान :बच्चों हारना मत सिखों परिस्थिति से लड़ना सिखों: सीओ
#बाल प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित हुए छात्र छात्राएं
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
दरौली, सिवान: 
पुनक मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को बाल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल 18 प्रतिभागियों के बीच प्रस्सित पत्र व पुरस्कार वितरण किया गया। जिसकों को मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी संजीव कुमार सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन फिर दुबारा नहीं मिलता है चाहे परिस्थिति जैसी भी आए कभी हारना मत सिखों हर परिस्थिति से लड़ना सिखों। आपकी रूची खेल में हों या पढ़ाई में उसी में कोशिश करते हुए आगे बढ़ना है। वहीं बीडीओ चंदन कुमार ने कहा कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा का आधार स्कुली जीवन है जों यही से प्रारंभ होता है। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन हीं सबसे बढ़िया है। समारोह सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से शुरू किया गया। समारोह में श्याम साईं इंस्टीट्यूट ऑफ बीएड कालेज के छात्र छात्राओं द्वारा जीवन में कम्प्यूटर की भूमिका, खेल का महत्व, शिक्षा में अनुशासन का महत्व, योग का महत्व पर भाषण, गीत संगीत, कविता सहित भिन्न भिन्न तरह की सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्रस्शित पत्र पाने वालों में वर्ग आठ के अर्जून यादव, आदित्य बरनवाल, आशीष राज, सन्नी कुमार, विशाल कुमार, पुतुल कुमारी ओझा, काजल कुमारी, वर्ग 10वीं के मनीष कुमार सिंह, अमित कुमार, ऋतिक राज, पायल कुमारी, 12 वीं वर्ग के प्रेम प्रकाश गुप्ता, रवि कुमार, गुलशन कुमार यादव, उत्कर्ष आनंद, रबरी कुमारी गोंड, श्वेता कुमारी मिश्रा, शालु सिंह शामिल थे। प्रस्शित पत्र व पुरस्कार पा बच्चें खुश नजर आए। संचालन पंकज मल ने किया। जानकारी हो कि गत 2015 से पुनक ग्रामवासियों द्वारा प्रत्येक वर्ष जिले के आठवीं से लेकर 12वीं तक के बच्चों को नि शुल्क परीक्षा आयोजन कर प्रथम, द्वतीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को समरोह आयोजन कर पुरस्कृत किया जाता है। इस अवसर पर डाक्टर रवि शंकर मिश्रा, पियूष पांडेय, मुकेश बैठा, मनीष बैठा, निपू बरनवाल, हेमंत कुमार ओझा, दाया शंकर सिंह, नरोत्तम मिश्रा, शिशिर मिश्रा, रुपा सिंह, अनामिका, श्वेता गुप्ता सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक उपस्थित थे।