सिवान : चेयरमैन के चुनाव को लेकर हुई बैठक
जीरादेई:
प्रखंड मुख्यालय स्थित  जामापुर पंचायत के रुईयाबंगरा मे जिले मे होने वाले 18 जनवरी को चेयरमैन कि चुनाव के लिए बैठक व्यापार  मंडल अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह कि अध्यक्षता में शनिवार को  हुई।  बैठक मे मुख्य रुप से जिले मे होने वाले इस चुनाव
पर चर्चा कि गयी।इस बैठक की संचालन कर रहे वर्तमान चेयरमैन सह भाजपा जिलाअध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि जिले के पैक्स का विकाश करना ही हमारी पहली प्राथमिकता होगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर सिह ने बताया कि जीरादेई प्रखंड आम सहमति से वर्तमान सिवान सेन्ट्रल को आपरेटिव बैक  अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के साथ गोलबन्द होने का निर्णय लिया  गया।और आठ जनवरी को होने वाले इनके नांमांकन मे भारी संख्या मे लोगो को चलने कि अपिल कि गयी। इस मौके पर ठेपहॉ पैक्स अध्यक्ष भृगुनाथ प्रसाद,सकरा पैक्स अध्यक्ष विनोद सिह,पुर्व पैक्स अध्यक्ष रामेश्वर सिह,सुरेन्द्र राय,केन युनियन जीरादेई रेखा देवी,भरौली पैक्स अध्यक्ष अनिल सिंह,चंद्रमा सिह,संजलपुर पैक्स अध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।