
मांझी। विधान सभा चुनाव के मद्देनजर डीसीएलआर पुष्पेंद्र कुमार व बीडीओ नील कमल ने मांझी प्रखंड के पांच पंचायतों के कुल 35 बूथों का स्थल निरीक्षण व सत्यापन किया। डीसीएलआर ने बूथों पर बिजली, पानी सहित अन्य मौजूद सुविधाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने चुनाव को लेकर विभागीय तैयारी की जानकारी ली और जहां सुविधाओं की कमी दिखी उसे पूरा करने के सम्बन्ध में बीडीओ को कई आवश्यक निर्देश दिए।




Recent Comments