पानापुर(सारण)सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने थाना क्षेत्र के तुर्की निवासी बिंदा राय के घर से लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली । मिली जानकारी के अनुसार चोर छत के रास्ते घर मे घुसे एवं घर के अंदर रखे अटैची एवं बक्से लेकर खिड़की के रास्ते निकल गये । चोरो ने इतने शातिराना ढंग से इस घटना को अंजाम दिया कि बगल के कमरे एवं बरामदे में सो रहे लोगो को इसकी भनक तक नही लग सकी । गृहस्वामी को इस चोरी का पता मंगलवार की अहले सुबह तब लगी जब घर की महिलाएं शौच के लिए जगी । खिड़की खुला देख उनके होश उड़ गए । चोरो ने घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत मे बक्से एवं अटैची तोड़कर उसमे रखे कीमती कपड़े एवं गहने लेकर चंपत हो गए थे । स्थानीय थाने से महज सौ गज की दूरी पर चोरी की इस घटना से लोगो मे भय व्याप्त है । थानाध्यक्ष मोहम्मद जकारिया ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है लेकिन पीड़ित द्वारा परिवार द्वारा अभीतक कोई आवेदन नही दिया गया है ।