सिवान:महराजगंज में बेखौफ अपराधियों ने सीमेंट व्यवसायी को मारी गोली, पटना रेफर
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर

सिवान
सीवान में अपराधियों का तांडव जारी है। महराजगंज थाना क्षेत्र के पसनौली गांव में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार को एक सीमेंट व्यवसायी को गोली मार दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।गोली लगने से घायल सीमेंट व्यवसायी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है।बताया जाता है कि महराजगंज थाना क्षेत्र के पसनौली गांव निवासी स्व भोला सिंह के पुत्र संजीव कुमार उर्फ पिंटू गांव में ही सीमेंट, छड़ बालू व गिट्टी की दुकान चलाते हैं. शनिवार को रोजाना की तरह पिंटू अपनी दुकान खोल कर बैठा था तभी अपाची बाइक सवार कुछ अपराधियों ने दुकान पर धावा बोल उसे गोली मार दिया और फिर आराम से फरार हो गए।वहीं गोली लगने से घायल पिंटू को महराजगंज पीएचसी द्वारा सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया।वहीं उसकी स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।