सिवान :21 पीस बोतल के साथ शराब तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर

सिवान
जिले के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इसी थाना के खूरमाबाद स्थित बस स्टेण्ड के समीप छापेमारी कर 21 पीस शराब के बोतल के साथ एक तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार तस्कर इसी थाना इलाके के आगू छपरा गाँव निवासी कुंदन चौहान के बेटे छोटे चौहान है। इस संदर्भ में मुफ्फसिल थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक शराब तस्कर खुरमाबाद स्थित बस स्टेण्ड में शराब की बोतले लेकर थैला में घूम रहा है तो पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।श्री कुमार ने बताया की थाने में पदस्थापित दारोगा जयश्री के बयान पर नए उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमे तस्कर छोटे चौहान को आरोपित करते हुए न्यायायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहाँ दंडाधिकारी ने तस्कर को जेल की हवा खिला दी।वही दूसरी ओर श्री कुमार ने बताया कि थाना इलाके में शराब बंदी के बाद से लगातार छापेमारी जारी है और आये दिन पुलिस को सफलता मिल रही है।उन्होंने बताया कि छापेमारी आगे भी जारी रहेगी। बतादे की उधर थाना इलाके में हो रहे लगातार छापेमारी से शराब तस्करों में हड़कंप सा मचा हुआ है।




Recent Comments