दामपत्य सूत्र में बधे  प्रेमी -प्रेमिका

बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट 

मैरवा -सीवान 
अजब प्रेम की गजब कहानी सदियो से चलती आ रही है सामाज ने इसे कभी नकारा तो कभी स्वीकारा। नगर क्षेत्र में एक  प्रेमी -प्रेमिका का प्रेम इस कदर बढ गया की दोनो घर छोडकर नये जीवन के लिए निकल पङे  ।लङकी पक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्षा पूनम कुमारी ने बुधवार दिन में  प्राणगढही रोड से जोङे को गिरफ्तार किया। खबर नगर में आग की तरह फैल गई देखते ही देखते हजारो की संख्या में नगरवासी थाना परिसर पहूॅच गये दोनो के परिजनो ने आपसी रजामंदी से देर रात में उन्हे  दामपत्य सूत्र में बंधा  ।शादी  मझौली रोड स्थित नव निर्मित दुर्गा मंदिर में नगर  के प्रबुद्ध जनो व प्रशासन के सहयोग से हुई  बताया जा रहा है कि नगर क्षेत्र स्थित  शिवपुर मठिया निवासी  सोनू कुमार व मुहल्ले के ही बबिता कुमारी के बीच पनपा प्रेम ने उन्हे पति पत्नी का सामाजिक मान्यता दिलवाया ।प्रेम की दीवानगी इस कदर बढ गयी थी की लोक लाज को अनदेखा करते हुए दोनो विगत 23 मार्च को घर छोड़ फरार हो गए। गिरफ्तारी के बाद सामाजिक दवाब के कारण परिजनो ने संबंधो को स्वीकारते हुवे नगर प्रशासन व सौकङो अन्यो की उपस्थिति में शादी सम्पन्न की ।