सारण :समीक्षात्मक बैठक में बोले बीडीओ -अमनौर प्रखंड में 34 किलोमीटर में बनेगी अटूट मानव शृंखला, 68 हजार लोग होंगे शामिल
अमनौर /सारण

प्रखंड के 34 किलोमीटर की दूरी वाली सड़कों पर 68 हजार लोग मानव श्रृंखला के लिए होगें शामिल. उक्त बातें अमनौर बीडीओ वैभव कुमार ने 21 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला की तैयारियों के लिए की गई एक बैठक के दौरान कही. उन्होंने कहा कि प्रखंड में 30 प्रवेक्षक, 150 समन्वयक तथा पांच जोनल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं. जिसे चार सेक्टर एबीसीडी में बांटा गया है. जिसमें अमनौर से सोनहो ‘ए’सोनहो से भेल्दी, कटसा व रायपुरा ‘बी’ अमनौर से भेल्दी ‘सी’ तथा अमनौर से तरैया ‘डी’ सेक्टर बनाया गया है. साथ ही तीन रूटों के लिये तीन चलंत मेडिकल टीम भी लगाये जायेंगे. प्रखंड के विभिन्न विभागों में शिक्षा, आपूर्ति , मनरेगा , आईसीडीएस , कृषि, स्वास्थ्य व सरकारी व गैर- सरकारी विधालय के कर्मी व पंचायत प्रतिनिधियों सहित आमलोग इस मानव श्रृंखला में भाग लेने की बात कही गई. शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में बाल विवाह व दहेज़ प्रथा जैसी कुप्रथा के खिलाफ 21 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए हुई बैठक में अधिकारियों , प्रखंड कर्मियों , को-ऑर्डिनेटरों व पर्यवेक्षक शामिल थे. बैठक में मानव श्रृंखला की सफलता से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. दौरान अधिकारियों ने मानव श्रृंखला की तैयारी से संबंधित संयोजको व पर्यवेक्षकों से विस्तृत जानकारी ली । साथ ही मानव श्रृंखला से जुड़े सभी प्रतिनियुक्त को-ऑर्डिनेटरों व पर्यवेक्षकों को कई दिशा निर्देश दिया गया. उक्त बैठक में बीडीओ वैभव कुमार के अलावे सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव,व बीईओ जगदीश भक्त सहित कई अन्य पदाधिकारी शामिल थे.




Recent Comments