
वाराणसी 11 अप्रैल 2020; कोरोना संक्रमण के द्वारा देश में हुए लॉकडाउन के कारण भारत सरकार द्वारा निर्दिष्ट निर्देशों का यथावत अनुपालन करते हुए, मण्डल रेल प्रबन्धक विजय कुमार पंजियार के कुशल नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मण्डल निरंतर अग्रणी रहकर अपनी सक्रिय सहभागिता एवं सर्वोच्च सेवाओं के द्वारा अपने रेल कर्मियों एवं सम्मनित ग्राहकों तथा आम जनता की सेवा हेतु सतत् प्रयासरत है।
इसी क्रम में वाराणसी मण्डल के स्टेशनों पर स्वच्छता संबंधी विशेष कार्यप्रणाली को अमल में लाया जा रहा है, जिसमे वाराणसी मण्डल के वाराणसी सिटी एवं मांडुवाडीह स्टेशनों पर स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य निरीक्षकों एवं सफाई कर्मियों द्वारा स्प्रे मशीन से Disinfectants द्वारा स्टेशन, कूू्र-लाबी, एसएलआर कोच, आफिस एरिया, आरपीएफ एवं जीआरपी बैरेक आदि को सेनिटाइज किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त मंडल प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण को फ़ैलने से रोकने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोनॉ से बचाव हेतु आवश्यक सामग्रियों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल अब आत्मनिर्भर है और मंडल के कर्मचारी पूरी कुशलता से विभिन्न प्रकार की सामग्री यथा फेस मास्क ,हैण्ड सेनेटाइजर, ग्लब्स,हेड कवर और एल्कोहल/सोडियम हाइपो क्लोराइड बेस सेनेटाइजर आदि का प्रबंधन रेलवे सीमा में उपलब्ध मेटेरियल से कर रहे हैं । इसके साथ ही उक्त सामग्रियों के निर्माण में प्रतिदिन वृद्धि भी की जा रही है और मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं यूनिटों में इनकी आपूर्ति कर ( कोविड-19 ) कोरोनॉ से बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
इसी क्रम मांडुवाडीह मैकेनाइज्ड लाउंड्री में अब तक 3500 फेस मास्क का उत्पादन एवं छपरा मैकेनाइज्ड लाउंड्री में 1250 फेस मास्क तथा मंडल के चिकित्सकों एवं रेल कर्मचारियों द्वारा लगभग 1000 फेस मास्क का उत्पादन कर कर्मचारियों एवं जरूरतमंद लोगों को बांटा गया ।
इसी क्रम में औड़िहार डेमू शेड में 50 लीटर सेनेटाइजर का उत्पादन कर मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं यूनिटों में उपयोग हेतु भेजा गया । मंडुवाडीह एवं छपरा कोचिंग डिपो में उपलब्ध सीमित संसाधनों का प्रयोग कर विभिन्न प्रकार के सुरक्षा सामग्रियों का उत्पादन किया जा रहा है । इनमें टच फ्री हाथ धोने का उपकरण,सेनेटाइजर मच्छरदानी एवं 32 आइसोलेशन कोचों का निर्माण किया जाना शामिल है । कोरोनॉ जैसी भयानक महामारी से लड़ने के लिए इस लॉक डाउन परिस्थितियों में वाराणसी मंडल की इन यूनिटों द्वारा का उत्पादन कर कर्मचारियों को उपयोग हेतु उपलब्ध कराना अत्यंत महत्वपूर्ण है ।
मण्डल रेल प्रबन्धक ने मंडल के विभिन्न रेल प्रखण्डों पर कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी अत्यंत योजनाबद्ध प्रारूप में सुरक्षा संबंधी समस्त मानकों के साथ अपनी कार्यप्रणाली को व्यवस्थित करें ताकि कोरोना के संकमण से सुरक्षित रहते हुए सुगमतापूर्वक रेल कार्य को संपादित किया जा सके तथा वे सभी अपने स्टेशन पर अधीनस्थ कर्मचारी एवं उनके परिवारजनों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति भी जागरुक रहें।
इनपुट-अशोक कुमार जन संपर्क अधिकारी,वाराणसी




Recent Comments