समस्तीपुर :मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर हुआ मॉक डील 
 ✍कुमारी जया , शिवाजीनगर 

शिवाजीनगर  
दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के उन्मूलन हेतु बिहार सरकार द्वारा आगामी 21 जनवरी को पुरे बिहार मे मानव श्रृंखला बनाये जाने को लेकर शिवाजीनगर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विधालय श्रीपुर मजरहिया के सैकड़ों छात्र/छात्राएं द्वारा आज शुक्रवार को विधालय प्रागंण मे हाथ से हाथ मिला कर प्रस्तावित मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर माँक ड्रील किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक सुदर्शन प्रसाद, वरीय शिक्षक जगदीश प्रसाद सिंह, हरेकान्त झा,शम्भु प्रसाद शर्मा, अजित कुमार सिंह, संजीव कुमार, शिक्षिका प्रभा कुमारी,रंजु सुमन उपस्थित थे।