मढ़ौरा के नये एसडीओ विनोद तिवारी ने किया पदभार ग्रहण
मढ़ौरा (सारण)
अनुमंडल के नये एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में पदभार ग्रहण कर लिया । बिहार प्रशासनिक सेवा के 48-52 बैच के अधिकारी विनोद कुमार तिवारी पूर्व में पटना सचिवालय में भविष्य निधि विभाग में बतौर सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत थे I एसडीओ के स्थानांतरण की अधिसूचना बिहार सरकार ने 27 अप्रैल को जारी किया था, तब से नये एसडीओ के मढ़ौरा आने की प्रतीक्षा थी Iमढौरा अनुमंडल में पदस्थापित एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि वे सभी के सहयोग से स्वच्छ और ईमानदार प्रशासन की पहल करेगे I आम लोगों तक सरकारी योजना सुलभ तरीके से पहुंचे यह उनकी प्राथमिकता में रहेगा I

▶निवर्तमान एसडीओ संजय कुमार राय होंगे अब मोतिहारी के वरीय उपसमाहर्ता-
अनुमंडल के निवर्तमान एसडीओ संजय कुमार राय अब पूर्वी चंपारण के वरीय उपसमाहर्ता होगे I संजय कुमार राय नये एसडीओ विनोद कुमार तिवारी को शुक्रवार को पदभार सौंप दिया ।संभावना जताया जाता है की मढौरा के निवर्तमान एसडीओ संजय कुमार राय नये एसडीओ को पदभार दे देने के बाद मोतिहारी के लिए प्रस्थान कर जायेंगे I बता दे कि 1992 में बने अनुमंडल में बतौर एसडीओ संजय कुमार राय का कार्यकाल सबसे अधिक समय लगभग 3 वर्ष का रहा है I 14 मई 2015 से मढौरा में बतौर एसडीओ पदस्थापित रहे । संजय कुमार राय अपनी कार्यकुशलता के कारण अन्य पदाधिकारियों व आम जनता में लोकप्रिय रहे है I आम जनता के साथ जुड़ाव और लोगों की छोटी शिकायत को भी गंभीरता से लेने के कारण लोगों में विश्वास का प्रतिक बन चुके थे I