सारण :बिचौलिए के बहकावे में नही आये,अपना आवास पूर्ण कराये:बीडीओ
तरैया से सुरभि तिवारी की रिपोर्ट
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग अपना मकान बनाने में करे,बिचौलिए के चक्कर मे नही पड़े उक्त बातें बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा।बीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आपको डेढ़ लाख रुपये मिलेंगे।जिसका उपयोग आप सही जगह करे और अपना घर एवम शौचालय बनाये।अगर कोई आपसे आवास राशि दिलवाने के नाम पर रिश्वत की मांग करता है तो आप सीधे शिकायत करें।उसपर प्रथमिकी दर्ज की जायेगी।कार्यशाला के दूसरे दिन मंगलवार के दिन तरैया,भटगाई,डेवढ़ी,चैनपुर और माधोपुर के लाभुक महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया।उक्त मौके पर लेखपाल मो.सरफराज,अशोक कुमार गुप्ता,अजय कुमार चंदेल आदि थे।