सारण :अमनौर में पहुंच डीएम ने मानव शृंखला के तैयारियों का लिया जायज़ा


अमनौर /सारण 

मानव श्रृंखला की तैयारियों की जायजा लेने शुक्रवार को  जिलाधिकारी, सारण सहित अन्य वरिये पदाधिकारी अमनौर प्रखंड मुख्यालय पहुचे. जहां जिलाधिकारी, सारण हरिहर प्रसाद ने तैयारियों का समीक्षा किया वहीं पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये. कहा  किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए.  जिलाधिकारी ने पत्रकारों से कहा कि  मानव श्रृंखला को लेकर आम लोगों में काफी जागरूकता देखी जा रही है. प्रचार प्रसार कर इस अभियान में गांव मुहल्ले व टोले के अधिक से अधिक मानव बल शामिल होने पर बल दिया जा रहा है. लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है. 21 जनवरी को सरकार द्वारा  चलाए जा रहे राज्य व्यापी अभियान  मानव श्रृंखला को लेकर आम लोग  उत्साहित हैं. उक्त मौके पर मुख्य रूप मढौरा एसडीओ संजय कुमार राय, एएसपी मढौरा अशोक कुमार सिंह, अमनौर बीडीओ वैभव कुमार, सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, बीईओ जगदीश भगत, थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार व अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.