चन्दन कुमार झा” दैनिक खोज खबर “उदाकिशुनगंज 
सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रखण्ड स्तरीय सेविका सहायिका संघ की अध्यक्षा  श्रीमति प्रमीला देवी के साथ कल देर रात तक उदाकिशुनगंज प्रखण्ड की सैकड़ो सेविका व सहायिका अपनी 16 सुत्री मांगों के समर्थन में पटना पहूँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर धरना को सफल बनाने हेतू  पटना पहूँच गयी है । 
बताते चलें कि सेविका सहायिका प्रदेश संघ के बाइनर के तले 20 को पटना में धरना प्रदर्शन का प्रस्ताव पारित हुआ था, जिसके तहत हर प्रखण्ड में बैठक इसकी सफलता के लिए की गयी थी ।
 इसी को मद्दे नजर रखते हुए  सेविका सहायिका संध की प्रखण्ड अध्यक्षा पटना अपने समर्थकों के साथ पहूँच चुकी है !
आज 20 अप्रैल को पटना में चन्द्रावती देवी की अध्यक्षता में धरना प्रदर्षण का कार्यक्रम रखा गया है जो कुछ ही समय में पटना में गाँघी मैदान में दिखाई  देगी !
इनका कहना है कि अगर फिर भी सरकार  मांगों पर विचार नहीं करती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रख आंदोलन और उग्र किया जाएगा। 
उन्होंने प्रखण्ड भर की सेविका सहायिका से अपील करते हुए कहा जिस तरह अापने मधेपुरा में जेल भरो अभियान को सफल बनाया उसी तरह चट्टानी एकता का परिचय पटना में भी  देकर इसे सफल बनायेगी !

जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हेती है तब तक हम धरना प्रदर्शन पर रहेंगे ।
इस मौके पर प्रखण्ड की कुमारी अभिलाषा,रीता कुमारी,संगीता कुमारी,निलम कुमारी,उर्मिला कुमारी,चंदा कुमारी,बंदना कुमारी,अनीता कुमारी,माला कुमारी,रेणू कुमारी,निभा कुमारी ,शांति कुमारी आदि सैकड़ों सेविका व सहायिका पटना पहूँच चुकी है।