सारण :संविदा पर बहाल स्वास्थ्यकर्मियों ने हाथ में कटोरे पकड़े विक्षाटन कर सरकार के विरुद्ध जताई नाराजगी, विरोध में लगाये नारे
अमनौर /सारण

अमनौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा पर बहाल हड़ताली चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में विरोध एवं प्रदर्शन किया. उक्त स्वास्थ्यकर्मियों ने अपने हाथों में कटोरे लेकर भिक्षाटन कर सरकार का विरोध किया. शनिवार को पीएचसी परिसर में विरोध प्रदर्शन करने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने भिक्षाटन करते हुए प्रखंड व अंचल कार्यालय के साथ-साथ सड़कों पर जा लोगों से सरकार के दमनकारी नीतियों को बयां किया. और भिक्षाटन किया . डॉ. तारकेश्वर सिंह, स्वास्थ्य प्रवंधक शिव कुमार पासवान, संघ के सचिव पुष्पेन्द्र कुमार पीयुष , महासचिव अमित कुमार सिंह , संतोष कुमार सिंह , विवेक कुमार तिवारी ,डाॅ. अंजू कुमारी, डाॅ. राजीव पंडित , डाॅ. दीपेन्द्र कुमार ,एएनएम गायत्री देवी , मंजू देवी , बिन्दू देवी , एएनएम रेखा कुमारी , मौलेश कुमार , अवधेश हरिजन, नंदकिशोर राय आदि संविदा पर बहाल दर्जनों स्वास्थ्यकर्मी ने कहा कि सरकार हमलोगों के साथ सौतेला ब्यवहार कर रही है. एक तो काम पूरा लिया जाता है और वेतन कम दिया जाता है. इतनी कम राशि में घर परिवार चलाना मुश्किल हो गया है. हमसभी भुखमरी जैसी परिस्थितियों से गुजर रहे है. जिस पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है. स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि समान काम के बदले समान वेतन की मांग पूरा होने तक हड़ताल जारी रखने का संकल्प लिया है. सरकार के स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों द्वारा हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों को संविदा मुक्त करने की धमकी दिया जा रहा है. इससे हम सब डरनेवाले व घबराने वाले नहीं है. इधर उक्त हड़ताल के कारण चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई है.




Recent Comments