सभा का आयोजन कर दिवंगत शिक्षक को दी गई श्रद्धांजलि

अमनौर /सारण : अंग्रेजी के विद्वान व एबीसीएल के निदेशक स्व. मनीष कुमार सिंह के याद में श्रधांजलि सभ क़ा आयोजन किया गया।मां शारदे इंटर कोचिंग सेंटर सह केवाईपी सेंटर जलालपुर (भेल्दी) के प्रांगण में आयोजित श्रधांजलि सभा में शामिल क्षिक्षाविद , अभिभावक सहित सैकड़ों कि संख्या में छात्र छात्राओं ने उनके तैल चित्र पर अर्पित श्रधांजलि दी। इस मौके पर लोगों नए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। वहीं शिक्षकों ने शिक्षकों के कल्यनार्थ एक कोष का गठन किया। इस मौके पर मुख़्य रूप से राहुल कुमार, रंजीत शाण्ड्ल्या, संगीता सिंह, नवीन पूरी , पप्पू सिंह, सर्व विजय , मोहमद इरफान, मनन सिंह , बिके सर , रोहित कुमार, अमित कुमार , कुंदन कुमार , संजय कुमार , सन्नी कुमार समेत अन्य थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता के वाई पी मकेर संचालक पंकज कुमार तथा संचालन अंकुश कुमार ने किया।