सारण :श्रम संसाधन मंत्री ने छपरा में जल्द बिहार भवन बनाने तथा सभी श्रमिकों का निबंधन कराने की बात कही, सांसद प्रतिनिधि ने मंत्री से उक्त समस्याओं से कराया अवगत 
छपरा /सारण 

छपरा  सांसद राजीव प्रताप रुडी के निर्देश पर भाजपा के   प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  राकेश कुमार सिंह ने बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात की। जहां छपरा में  बिहार भवन एंव सैन्य निर्माण कामगार कल्याण योजना के तहत सभी श्रमिकों का निबंधन कराने पर चर्चा की गई।   विधानसभा वार अपने नीजि स्तर से इसकी समीक्षा करने की आग्रह किया।  ताकि सभी श्रमिकों को इस योजना का लाभ मिल सके। जो  निबंधन होने से श्रमिकों को बेहतरी हो सके। असामयिक मौत होने पर चार लाख व सामयिक मौत होने पर एक लाख रुपये तथा साठ वर्ष के उपरांत पेंशन, यंत्र के खरीदारी हेतु वित्तीय सहायता, घर मरम्मत हेतु  वित्तीय सहायता जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ इस निबंधन के माध्यम से प्राप्त होगी। मुलाकात के पश्चात राकेश कुमार सिंह ने बताया कि  मंत्री ने कहा कि अविलंब इसके लिए छपरा में कार्यक्रम तय किया जाएगा। ताकि इसका लाभ यहां के सभी श्रमिकों को मिल सके। मंत्री से की गई बातों को सांसद राजीव प्रताप रुडी से अवगत कराया गया है।