वैशाली :बिदुपुर में चिमनी बिस्फोट होने से एक मजदूर की मौत, आधे दर्जन घायल 
✍प्रेम कुमार 

बिदुपुर 
थाना क्षेत्र के भैरोपुर चकगंगाधर चौर में स्थित एक चिमनी पर अचानक इस कदर बिस्फोट हुआ कि आज पास के लोगो के बीच अफरा तफरी मच गई जोरदार हुए बिस्फोट से एक 40 वर्षीय मजदूर की मौत हो गयी जबकि चिमनी के मुंशी समेत आधा दर्जन मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गए बिस्फोट की आवाज  जिस किसी ने भी सुनी दौड़ कर चिमनी की तरफ गए तो देखा कि आधा दर्जन मजदूर छत बिछत अवस्था मे चिमनी पर घायलावस्था में जमीन पर पड़े है आनन फानन में लोग बाइक और ऑटो पर किसी तरह बैठाकर घायल लोगो को इलाज निजी क्लिनिक में ले गए जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेजा गया । 
हादसा के बारे में मिली जानकारी के आनुसार बिदुपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर चकगंगाधर चौर स्थित आनंद ब्रिक्स ईट भट्ठे पर देर शाम चिमनी का बैरल एकाएक फट गया।  जिससे जोरदार ब्लास्ट हुआ और वहाँ पर काम कर रहे आधा दर्जन लोग घायल हो गए जबकि एक मजदूर इलाहाबाद निवासी राजा राम कि घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। 
         घटना के बाद बताया जाता है कि जिस चिमनी पर हादसा हुआ वह चिमनी  आज ही शुरुआत होनी थी।  इस कदर सुबह से ही भीड़ लगी थी और समयानुसार बिधि बिधान के साथ पूजा पाठ कर  चिमनी को फूंका गया कुछ देर चिमनी चलने के बाद चिमनी मालिक की मौजूदगी में मजदूरो के बीच प्रसाद बट रहा था कि अचानक बैरल फट गया और जोरदार आवाज हुई ।
कुछ लोगो ने बताया कि चिमनी बैक कंप्रेसर कर गया और इस बात का पता नही चला जिससे चिमनी ब्लास्ट कर गया और एक मजदूर राजा राम की मौत हो गयी जबकि मृतक के पुत्र अभय लाल एवम  मुंसी गजेंद्र सिंह समेत अन्य कई के घायल होने की सूचना है । गम्भीर रूप से घायल अभय लाल एवम गजेंद्र सिंह का इलाज हाजीपुर सदर में चल रहा है घटना की सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक बिनोद यादव घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।