सारण :रसूलपुर में पानी की किल्लत 
▶उतरेंगे व्यवसायी सड़क पर 
▶आलू व्यवसायी ने बन्द कराया सरकारी चापाकल 
▶सैकड़ों बर्ष पूराने नाले को बताया निजी सम्पत्ति 
——
देवेंद्र कु सिंह की रिपोर्ट 
—–
रसूलपुर ( सारण)
स्थानीय व्यवसायीयों में आक्रोश ।रसूलपुर- उफ् ये भीषण गर्मी और गला तर करने के लिए पानी तक नहीं ।”अब कहाँ जाएँ हूजूर”।यह कहना है रसूलपुर चट्टी स्थित मीना मार्केट तथा आसपास के दर्जनों व्यवसायियों का ।विगत एक माह से पानी की किल्लत झेल रहे थानाध्यक्ष से डीएम तक स्थानीय व्यवसायी गुहार लगाकर थक चुके हैं ।व्यवसायी नंदलाल चौरसिया, आनंद प्रसाद, मोख्तार माली,बैद्यनाथ चौरसिया आदि दर्जनों व्यवसायियों ने बताया कि अब वे बैठक कर सड़क पर उतरने का निर्णय ले चुके हैं ।जिसकी सूचना प्रशासन को भी दी जा चुकी है ।मालूम हो कि रसूलपुर चट्टी के हीं एक प्रसिद्ध आलू व्यवसायी सैकड़ों बर्ष पूराने नाले को अपनी निजी सम्पत्ति बताते हुए नाले की पानी का गिरना बन्द कर दिया है जिससे जिससे दो चापाकल महीनों से बन्द पड़ा है ।ब्यवसायियों का कहना है कि रसूलपुर चट्टी की आधी आबादी तथा दर्जनों गाँवो से रोजाना बाजार करने आए सैकड़ों लोग इन्हीं चापाकल से पानी पीते थे।भीषण गर्मी में बाजार करने आए लोगों को गला तर करने को दो घूंट पानी भी आसानी से नहीं मिल पाता।जिसके बिरोध में थानाध्यक्ष से डीएम तक ब्यवसायी गुहार लगाकर थक चुके हैं परन्तु अबतक कोई समाधान नहीं निकल सका।अब ब्यवसायी इसके लिए सड़क पर उतरने का फैसला ले चुके हैं ।