AAP में टूट, केजरीवाल के 35 विधायक बदल सकते हैं पाला 

 ☞अतुलकश्यप संस्थापक सदस्य “दैनिक खोज खबर”: नई दिल्ली आम आदमी पार्टी में भंयकर अंदरुनी लड़ाई छिड़ी हुई है. खबरों कि माने तो पंजाब और गोवा मे करारी हार के बाद कई विधायक केजरीवाल के लीडरशिप पर सवाल खड़े कर दिए है. कईयों का मानना है कि लड़ाई की वजह से पार्टी में विभाजन हो सकता है. बवाना से पार्टी में विधायक रहें वेदप्रकाश के बीजेपी में शामिल होने के बाद माना जा रहा है कि आप के  और भी विधायक टूट सकते है. वहीं 4 आप विधायको की कांग्रेस पार्टी के साथ बात चल रही है.

सूत्रों ने बताया कि इस बात को लेकर भी बजार गर्म है कि अगर MCD चुनाव आम आदमी पार्टी नहीं जित पाएगी तो 30 विधायक किसी और पार्टी का दामन थाम लेगें. इनमें से 4 कि बात कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ चल रही है.