नौतन:– पूर्व मुखिया के द्वारा पी सी सी मे गमन का हुआ उजागर — ग्रामीण हुये उग्र  किया प्रदर्शन 

​दैनिक खोज खबर प्रखंड संवाददाता मदन सिंह की रिपोर्ट :- नौतन  :– प्रखंड के धुमनगर पंचायत के वार्ड नंबर  13 के ग्रामीणो ने बुधवार को किया प्रदर्शन वही प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सामाज सेवी विवेक कुमार व नागेश्वर शर्मा ने बताया वित्तिवर्ष 14–15 चतुर्थ वित्त निधि के द्वारा पाच लाख रुपए का पी सी सी निर्माण कार्य सिर्फ कागजो मे दर्शा कर रूपये का गमन कर लिए गए श्री कुमार ने बताया की इस गमन मे पुर्व पंचायत सचिव तथा प्रखंड के पदाधिकारी भी मिली भगत मे सामिल थे ग्रामीणो के द्वारा दो रोज पहले प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्णा राम के पास जाँच के लिए आवेदन दिया गया श्री कुमार ने यह भी बताया कि इस योजना की एम बी बुक नही किया गया है।
प्रदर्शन कर रहे बीरेंद्र दास बोध यादव रामजीत हजरा शमीर  आलम मंजूर आलम अनवर मिया संतोष दास लालपरी देवी हिरा देवी मु सीता बृजा देवी अमदा खातुन अंजूम खातुन डौल देवी आदि लोगो ने प्रदर्शन कर रोश जताया  इस संबंध प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्णा राम ने बताया कि अनियमिता हुई है जाँच के लिए निर्देश दिया गया है प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी चिरंजीवी लाल ने बताया कि जांच करने का निर्देश मिला है अस्वस्थ होने के कारण  अभी जांच नही हो पाई है।