
सारण मे आम्रपाली ट्रेन के ड्राइवर ने बचाई आधा दर्जन छात्र और महिलाए को कटने से
▶मुखिया ने कहा बदलेगा इस पगडंडी सड़क का नक्शा
—————
——–
✍देवेंद्र कु सिंह की रिपोर्ट
———-
रसूलपुर
छपरा-सीवान रेल खंड के महेन्द्रनाथ हॉल्ट से सटे पूरब एक पगडंडी सड़क से पार कर रहे करीब आधा दर्जन छात्र व विभिन्न गांवों की चार महिलाएं आम्रपाली एक्सप्रेस के ड्राइवर के प्रयास से बाल बाल बच गए।महेन्द्रनाथ हॉल्ट से सटे पूरब सैकड़ों वर्ष पुरानी पगडंडी रास्ते से रेलवे लाइन को पार कर रहे नजदीक के गांव के माधोपुर, बनपुरा; मनीछपरा व अमनौर गांव के ट्यूशन से घर लौट रहे करीब आधा दर्जन छात्र व महिलाएं कटने से होने से बच गईं जब डाउन साइड की एक्सप्रेस गाड़ी ग्वालियर के क्रास करने के बाद लाइन पार करने लगीं कि ठीक उसी समय अप साइड से पगडंडी सड़क के नजदीक आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन पहुंचने लगी पर ड्राइवर ने जोरदार हार्न बजाते हुए लोगों को कटने से बचा लिया।इस पगडंडी सड़क से बसंतपुर, अमनौर, बनपुरा, मनीछपरा से लेकर महाराजगंज तक के पैदल, साइकिल ,मोटरसाइकिल से हजारों लोग आते जाते हैं।
इस घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों के साथ स्थानीय चनचौरा पंचायत के मुखिया विजय कुमार उपाध्याय ने एक बैठक कर बताया कि हम इस पगडंडी सड़क का विकल्प निकाल लिया गया है। माधोपुर गांव लंदन सड़क को ही नजदीक के रेल पुल-पुलिया अथवा रेलवे ढाला से जोड़ने की योजना बनाई गई है।जो वंशीछपरा गांव होकर रसूलपुर बाजार व रेलवे स्टेशन को जोड़ेगा।




Recent Comments