
सारण के डोरीगंज मे दो ट्रक आमने सामने भिड़े , दो चालक एक खलासी जख्मी
#******************#
दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट
———–
डोरीगंज -:
नगर थानाक्षेत्र के छपरा-पटना मुख्य मार्ग स्थित रौजा पोखरा शिव मंदिर के समीप शुक्रवार की अहले सुबह दो ट्रको के बीच आमने सामने की ट्क्कर हो गई जिस घटना मे दोनो वाहनो के चालक व एक खलासी जख्मी हो गए।
वही इस घटना के तुरंत बाद सक्रियता दिखाते हुए स्थानीय दो युवक राकेश कुमार राय व सनोज कुमार क्षतिग्रस्त दोनो गाड़ियो के केबिन मे फँसे चालको व खलासी को बाहर निकाल आनन फानन मे लेकर तत्काल छपरा सदर अस्पताल पहुँचे जहाँ तीनो को भर्ती कराया गया है।
घायल चालको मे यूपी के गोंडा जिले के निवासी मस्तराम के 45 वर्षीय पुत्र सैलाब कुमार तथा डोरीगंज थानाक्षेत्र के सिगही गाँव निवासी खेतन राय के पुत्र चालक जितेन्द्र राय व खलासी दलपुर चौकी वैशाली के हरबंत सिह के पुत्र राजन सिह बताए जाते है अस्पताल सूत्रो के मुताबिक तीनो आंशिक रूप से चोटिल थे जिन्हे उपचार के बाद घर भेज दिया।
घटना सुबह साढे 5 बजे की बताई जाती है मिली जानकारी के अनुसार घटना तब हुई जब सुबह डोरीगंज से बालू लदी BRO F 74 72 न० की ट्रक छपरा की ओर जा रही थी तभी तेज रफ्तार मे विपरीत दिशा से आ रही UP40T 5728 यूपी न० की ट्रक ने एक दूसरे वाहन को ओवरटेक कर आगे निकलने के चक्कर मे छपरा की ओर जा रही ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी जिस घटना मे दोनो वाहनो के चालक व खलासी आंशिक रूप से जख्मी होने के साथ बाल बाल बचे जिसके बाद उक्त पथ पर सड़क के दोनो ओर वाहनो की लम्बी कतारे खड़ी हो गई जाम की सूचना पर दल बल के साथ मौके पर पहुँच नगर पुलिस जाम हटवाने के प्रयास मे जुट गई घटना के करीब ढाई बाद क्षतिग्रस्त वाहनो को सड़क से हटाने के लिए क्रेन मँगवाया गया जिसके बाद पुलिस ने दोनो गाड़ियो को अलग अलग किनारे लगवाई तब जाकर वाहनो का आवागमन पुनः 8:30 बजे से सामान्य हो गया।




Recent Comments