गैस सिलेंडर फटने से पुरा घर आग की चपेट में, घर जलकर खाक

छपरा
मौना नीम में गैस सिलेंडर फटने से पुरा घर आग की चपेट में आ गया। जिससे मीना देवी पति स्व• राम बाबु साह का घर जल कर खाक हो गया है जैसे हीं छपरा के विधायक डाॅक्टर सी एन गुप्ता को खबर मिलीं तुरन्त अपनें सहयोगियों के साथ घटना स्थल पर पहुँचे और क्षति का जायजा लिया। तत्काल छपरा सदर के अंचलाधिकारी को दूरभाष से घटना की जानकारी दी तथा अविलम्ब सरकारी संसाधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
छपरा विधायक डाॅक्टर सी एन गुप्ता के साथ उनके सहयोगी श्याम बिहारी अग्रवाल,राजेश फैशन,डाॅक्टर हरिओम प्रसाद,राजु ब्याहुत,शत्रुहन प्रसाद गुप्त,राजेश कुमार आदि साथ में मौजूद थे।