सारण :मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में सचिव के चुनाव में धांधली बरते जाने के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय पर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

अमनौर /सारण
प्रखंड के अमनौर हरनारायण पंचायत के वार्ड -11 में सात निश्चय विकास योजना के तहत वार्ड सचिव के चुवाव में धांधली बरते जाने के खिलाफ जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं व संबंधित वार्ड के दर्जनों लोगों ने प्रखंड मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया. शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन कर रहे भानू प्रताप सिंह ,मुकेश कुमार,आनंद कुमार, रिंकू कुमार , दशरथ राम , सतीश प्रसाद , दीपक राम, मांछी देवी , दुर्गा देवी , मुनरी देवी , केदार सिंह , लालमुनि देवी , रेखा देवी आदि महिला व पुरूषों का आरोप था कि वार्ड सचिव के चुनाव धांधली बरती गयी है. जहां वार्ड के लोगों को जानकारी दिये बिना चुपके -चुपके चुनाव की कागजी खानापूर्ति कर ली गयी है. सभी ने मुखिया पति पर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर अपने चेहते को सचिव घोषित कर दिया गया है. जिसकी लिखित शिकायत प्रखंड कार्यालय में दी गई है.बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी. प्रखंड जदयू अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत की जांच कर पूर्व चुनाव को रद्द कर फिर से चुनाव कराने की मांग की है. इसको लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने एक लिखित शिकायत प्रखंड कार्यालय में जमा कराया. . इधर वार्ड सदस्य सुरेन्द़ राम ने सचिव के चुनाव में किसी तरह की धांधली की बात से इंकार किया है. कहा कि आरोप गलत एवं बेबुनियाद है. सरकार के दिशा -निर्देश के आलोक में वार्ड सभा आयोजित कर चुनाव कराया गया है.
इधर बीडीओ वैभव कुमार ने बताया कि उक्त शिकायत की जांच की जा रही है. अपने अधीनस्थ पंचायत के एक अधिकारी के द्वारा जांच कराया जा रहा है. जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.




Recent Comments