अमनौर में दस माह से बंद युवराज एचपी गैस एजेंसी बहाल

अमनौर (सारण):स्थानीय युवराज एचपी गैस एजेन्सी बहाल हो गयी । अब उपभोक्ताओं को नजदीक में ही गैस की सुविधा पुनः मिलनी शुरू हो गयी है । बताया गया है कि उज्वाला योजना के तहत कनेक्सन वितरण में अनियमितता बरते जाने पर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने उक्त गैस एजेन्सी पर 36 लाख का जुर्माना लगाया. साथ ही गलत कागजात के आधार पर उज्वला योजना के तहत आवंटित 2128 कनेक्शन धारियों को कनेक्शन संबंधित एजेन्सी में सरेन्डर करने को कहा . आर्थिक दंड के भुगतान के बाद गैस एजेंसी फिर से चालू हुआ . मालूम हो कि 10 माह पूर्व 1 अगस्त 2017 को स्थानीय गैस एजेन्सी पर प्रधानमंत्री उज्जवाला योजना के तहत लाभूकों को गैस कनेक्सन आवंटन करने में धाधली बरते जाने की शिकायत की गयी थी. जिसकी शिकायत पर पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों ने गैस एजेन्सी पहुंच उक्त वितरण में बरते गये धांधली की जांच किया. जहां रासन कार्ड से संबंधित एएचएल टीन नम्बर का भी मिलान किया गया. जिसमें लगभग 2128 उपभोक्ताओं के एएचएल टीन नम्बर व कागजात में गड़बड़ी पायी गयी. जिसके बाद पेट्रोलियम व गैस मंत्रालय के सक्षम अधिकारियों की टीम नेगैस एजेंसी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था.
निलंबन के 10 माह पश्चात जांच अधिकारी बरूण कुमार ( क्षेत्रीय मुख्य प्रवंधक हिन्दुस्तान पेट्रोलियम) ने जांचोपरान्त संचालक पर 35,96 320/- लाख रूपये का आर्थिक दंड लगाया है. तथा आवंटित 2128 कनेक्शन धारियों को कनेक्शन संबंधित एजेन्सी में सरेन्डर कराने को कहा है. उक्त गैस एजेंसी का फिर से चालू होने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी व्याप्त है. स्थानीय उपभोक्ताओं ने कहा कि बंद होने के बाद हम सभी को काफी कठिनाइयो का सामना करना पड़ रहा था. इधर गैस एजेंसी के संचालक प्रियरंजन युवराज से इस बताया कि कुछ लाभूकों ने रासन कार्ड की एएचएल टीन नम्बर व कागजात गलत उपलब्द्ध कराया था. जिस कारण परेशानी का सामना करना पड़ा है. जिन्होंने गलत दस्तावेज प्रस्तुत कर उज्वला योजना का लाभ उठाया है. उन्हे पुनः गैस चुल्हा व सिलेंडर वापस करना होगा. उपभोक्ताओं का अब सत्यापन के पश्चात ही योजना का लाभ दिया जायगा .




Recent Comments