छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस का टर्मिनल एवं मार्ग परिवर्तिन को अब 15 अप्रैल, 2019 तक बढ़ाया गया

वाराणसी 02 अप्रैल, 2019: रेलवे प्रशासन द्वारा निम्न दो जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों का टर्मिनल एवं मार्ग परिवर्तिन 09 मार्च से 31 मार्च, 2019 तक किया गया था जिसे 15 अप्रैल, 2019 तक बढ़ाया जा रहा है।
– 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग वाराणसी-जंघई-प्रयाग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी के रास्ते चलायी जायेगी। परिवर्तित मार्ग पर यह गाड़ी वाराणसी से 12.30 बजे, मंडुवाडीह से 12.42 बजे, ज्ञानपुर रोड से 13.33 बजे तथा इलाहाबाद सिटी से 15.35 बजे छूटेगी।
– 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग प्रयाग-जंघई-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह-वाराणसी के रास्ते चलायी जायेगी। परिवर्तित मार्ग पर यह गाड़ी इलाहाबाद से 12.45 बजे, ज्ञानपुर रोड से 14.25 बजे, मंडुवाडीह से 15.52 बजे तथा वाराणसी से 16.30 बजे छूटेगी।
– 11072 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित प्रस्थान स्टेशन वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित प्रस्थान स्टेषन मंडुवाडीह से चलाई जायेगी। यह गाड़ी मंडुवाडीह से 16.00 बजे प्रस्थान कर ज्ञानपुर रोड से 17.20 बजे तथा इलाहाबाद से 19.40 बजे छूटेगी।
– 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी एक्सप्रेस निर्धारित टर्मिनल स्टेशन वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित टर्मिनल स्टेशन मंडुवाडीह जायेगी। यह गाड़ी परिवर्तित मार्ग पर इलाहाबाद से 15.55 बजे छूटकर ज्ञानपुर रोड से 17.55 बजे तथा मंडुवाडीह 18.55 बजे पहुॅचेगी।
शेष स्टेशनों के समय यथावत रहेंगे।

*अशोक कुमार*
जनसंपर्क अधिकरी,वाराणसी