नालन्दा:खुले में शौचमुक्ति के लिये एसडीओ पहुचे रात्रिचौपाल में सामाबाद

#कुमुद रंजन सिंह:
नालन्दा जिले के भागन बिगहा थाना छेत्र में
मंगलवार को अम्बा पंचायत के वार्ड नं 1 और 2 सामाबाद ग्राम में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार भी उपस्थित हुए तथा रात्रि चौपाल में उपस्थित लोगों को संबोधित किया उन्होंने शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया तथा बताया कि शौचालय का निर्माण करना एक सामाजिक प्रतिष्ठा की बात है सभी को एक माह के अंदर शौचालय निर्माण करने के लिये के लिए प्रेरित किया जिस पर लोगो के द्वारा बताया गया कि हम सभी एक माह के अंदर शौचालय निर्माण कर इसका उपयोग भी करेंगे ।

आजके इस कार्यक्रम में अम्बा पंचायत के मुखिया आदित्य प्रतिभा सिन्हा ,अंचला अधिकारी मनोज कुमार दुबे ,सहकारिता पदाधिकारी विजय चौधरी,जीविका के बीपीएम मुकेश कुमार,समाजसेवी जीवेश यादव, उप मुखिया अमोद कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित हुए ।