सारण :

हनुमान मंदिर जीर्णोधार को लेकर श्रद्धालु भक्तो ने शोभा यात्रा निकाल किया गांवों का परिभ्रमण


अमनौर /सारण

प्रखंड के अमनौर – सोनहो मुख्य पथ के निकट अमनौरअगुआंन गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर के जीर्णोधार को लेकर श्रद्धालु भक्तो ने भब्य शोभा यात्रा निकाली. शुक्रवार को आयोजित उक्त शोभायात्रा के दौरान सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरुषों ने लाल पीले वस्त्र धारण कर जय श्रीराम व जय हनुमान की जयघोष से वातावरण भक्तिमय कर रहे थे. उक्त शोभायात्रा में जहां एक ओर बैंड बाजा व डीजे साउंड के भक्तिमय धुन तथा हाथो में पताखा लिए श्रद्धालु भक्तो का तांता शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थी. उक्त शोभायात्रा मंदिर परिसर से चलकर विशम्भर गांव होते हुए,ब्राह्मण टोली, अमनौर बाजार होकर पर्यटक स्थल बड़ा पोखरा सहित आधा दर्जन
गांव का परिभ्रमण किया. आचार्य नागेवर तिवारी द्वारा मंदिर परिसर में पूजा अर्चना कराई गई. मंदिर के व्यवस्थापक ने बताया कि मंदिर का भव्य निर्माण कराई जाएगी व मंदिर निर्माण के बाद बजरंबली की विराट मूर्ति का स्थापना किया जाएगा. उक्त मौके पर मुख्य रूप स्थानीय विधायक शत्रुध्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा, राजीव कुमार सिंह,अरुण राय, परवीन सिंह,जयंती देवी समेत अन्य श्रद्धालु भक्त शामिल थे.