महिला सशक्तिकरण पर फोकस करेगी बीजेपी महिला मोर्चा
छपरा
भाजपा महिला मोर्चा के बैठक में महिला सशक्तिकरण पर जोर देने का निर्णय लिया गया।साथ ही सभी प्रखंडों में सदस्यता अभियान चला कर बड़ी संख्या में महिलाओं को पार्टी से जोड़ने पर विचार विमर्श किया गया।इसके तहत सभी प्रखंडों में सदस्यता अभियान चलाया जायेगा जिसमे घरेलू और कामकाजी महिलाओं को पार्टी से जोड़कर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।म्हमूदचौक स्थित महिला मोर्चा के जिला कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अन्नू सिंह ने किया।वही बैठक में महामंत्री सुमन देवी,वीणा देवी,आरती देवी,पूनम सिंह,रेखा देवी,लक्ष्मी देवी,सीता देवी और मिडिया प्रभारी नेहा कुमारी भी मौजूद रही।