सारण:ट्रेन से गिर युवती हुई जख्मी ,गंभीर हालत मे रेफर
कोपा
छपरा – सिवान रेलखंड के कोपा सम्होता रेलवे स्टेशन के बनकटा ढाला के समीप चलती ट्रेन से गिरी युवती गंभीर रूप से घायल । धायल युवती को तड़पता देख राहगीरों ने कोपा थानाध्यक्ष मनीष कुमार को धटना की जानकारी दी । धटना की जानकारी मिलते हीं थानाधयक्ष ने पिडित युवती को पुलिस जिप से थाना लाई व कोपा के स्थानीय निजी नर्सिंग होम में इलाज कराया गया । युवती को गंभीर अवस्था में देख डाॅ ने तत्काल उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर दिया जिसके बाद अनान फनान में मौके पर मौजुद मुखिया पम्मी देवी ने अपने पंचायत के लिए रखी एम्बुलेंस अपने पती से मंगवाने की बात कही ।जिसके बाद मुखिया व मुखिया पती अमित सिंह की पहल पर पिडित युवती को गंभीर अवस्था में स्थानीय थाने के चौकीदार के साथ छपरा सदर भेजा गया ।





Recent Comments