👈कुमुद “दैनिक खोज खबर”नालंदा👉
🔴कतरीसराय(नालंदा) बुधवार को थाना क्षेत्र के सुन्दर पुर गाँव से दो साइवर ठगों कों उस समय रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार हुए लोगों की पहचान सुन्दर पुर निवासी गुरूचरण यादव के पुत्र अखिलेश यादव व नट्टु यादव के पुत्र ललटुस यादव के रूप में की गई है ।
प्राप्त समाचार के अनुसार गुप्त सुचना के आधार पर स्थानीय पुलिस द्वारा छापे मारी कि गई । स्थानीय पुलिस अखिलेश के घर के समीप उस जगह को घेर लिए जहां उक्त दोनों युवक ठगी के कारोबार में लिप्त थे । बताते चले कि कतरीसराय मानपुर शेखोपुर शाहपुर वारिसलीगंज गिरीयक पावापुरी काशिचक इन दिनो ठगी का गढ़ बना हुआ है ।जी हां हम बात कर रहे है साइबर क्राइम का मशहूर फंडा चेहरा पहचानो और लाखो का इनाम पाओ जैसे लुभाने विज्ञापन देकर दुर दराज के लोगो से ठगी करने के लिए मशहूर था । किन्तु इन दिनों नाप तौल के ग्राहकों की सूची को हैक करके या किसी परीक्षा की सूची ऑनलाइन सौपिंग जैसे कई तरह के ग्राहकों की सूची चुरा कर फर्जी सिम कार्ड के माध्यम से लोगों से फर्जी अकाउंट पर पैसे मांगने का गोरखधंधा होता है। हलाकि थानाध्यक्ष आलोक कुमार के छह माह के कार्यकाल में लगभग चार दर्जन साइवर ठग जेल भेजा गया है । किन्तु ये साइवर ठगी का गोरखधंधा अमर लत्ता के तरह फल फूल रहा है ।पुछने पर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि दो युवक को साइवर ठगी करते गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार हुए लोगों के पास से तीन मोबाइल पांच नाप तौल के ग्राहकों की सूची जिसमें लगभग दो सौ ग्राहकों का नाम पता व मोबाइल नंबर अंकित है ।वहीं दो रजिस्टर व आठ सादा पेज पर हाथ से लिखा हुआ ग्राहकों का नाम पता व मोबाइल नंबर कि सूची बरामद किया गया है । गिरफ्तार हुए लोगों से पूछ ताछ किया जा रहा है । जाँच के बाद और भी नाम आने की संभावना है ।




Recent Comments