सीसवाली:​मां से प्रेरित होकर पत्रकार फिरोज खान की बच्ची रिजा ने रखा पहला रोजा
 
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 1 जून। कस्बे में इन दिनों मुस्लिम समाज के रमजान चल रहे है । सभी को रोजा रखते देखते रिजा खान ने भी हिम्मत जुटा कर गुरुवार को सुबह सहरी का वक्त होते ही सहरी कर इस बालिका ने रोजा रखा । दिनभर भीषण गर्मी होने के बाद भी इस छोटी सी बालिका ने रोजा रखा । परिवार के साथ शाम को रोजा खोला। और परिवार के लोगो ने इस बालिका को रोजा रखने पर फूल मालाओं से स्वागत किया। और मस्जिद में सभी रोजदारों को इफ्तार भी करवाया गया। इसके साथ ही मोहल्ले मे भी तबरुक बांट गयी । रिजा खान फ़िरोज़ खान पत्रकार की लड़की है। और अभी तो छोटी है। उसके बाद भी उसने माँ शबाना खान व अन्य से प्रेरित होकर रोजा रखा है। दैनिक खोज खबर राजस्थान टीम की तरफ से मुबारक बाद दी।