समस्तीपुर:बाइक चोर गिरोह का पर्दाफास
#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

समस्तीपुर
समस्तीपुर:आधा दर्जन वाहन के साथ-साथ अंतर्जिला गिरोह के 6 लुटेरे को गिरफ्तार करने मे जिला पुलिस को सफलता मिली है. लुटेरों के पास से मोटरसाइकिल खोलने के उपकरण और पार्ट्स बरामद किए गए हैं. इस सफलता से जहां पुलिस ने राहत की सांस ली है, वहीं लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश ह. जिले में लगातार मोटरसाइकिल लूट व चोरी की घटना से परेशान पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के सहारे एक बड़े गिरोह के 6 अपराधियों को लूट और चोरी की 5 मोटरसाइकिल व 1 बोलेरो के साथ पकड़ा है.
समस्तीपुर के पुलिस कप्तान दीपक रंजन ने मोटरसाइकिल लूट औऱ चोरी की घटना को देखते हुए सदर डीएसपी तनवीर अहमद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था. इस टीम की पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करने के बाद विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर इस घटना को अंजाम देने वाले अंतर्जिला गिरोह के 6 लुटेरे पंकज कुमार, अरविंद कुमार, मो. मिसकात, मनीष कुमार, मो. निजाम एवं कुंदन कुमार को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार करने में कामयाब हुए.
पुलिस गिरफ्त में अपराधी के पास लूट की 5 मोटरसाइकिल एक बोलेरो और लूट के बाद पार्ट्स खोलने में इस्तेमाल करने वाले उपकरण बरामद किया है. पुलिस के समक्ष अपराधियों ने बताया कि अलग अलग मोटरसाइकिल के पार्ट्स को खोलकर एक दूसरे में बदलकर बाद उसे बाजार में कम कीमतों पर बेच देता था. समस्तीपुर की
एसपी दीपक रंजन ने बताया कि समस्तीपुर में मोटरसाइकिल चोरी की घटना के रोकथाम के लिए एक विशेष टीम बनाया गया था. एक अभियान की तरह इसको लिया गया. सदर डीएसपी तनवीर अहमद के नेतृत्व में अंचल निरीक्षक मुफस्सिल थानाध्यक्ष बंगरा अमजद अली, शिव पासवान वैनी और पूसा ने त्वरित कार्यवाई करते हुए एक गिरोह को पकड़ा है.