
समस्तीपुर:त्रिमूर्ति शिव जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा
#न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
रोसड़ा
82 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती के उपलक्ष्य में रोसड़ा के विभिन्न मार्गो से होकर सद्भावना संदेश यात्रा निकाली गयी. इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण देवता की भव्य झांकियां देखने लायक थी. शोभा यात्रा के दौरान ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र के भैया बहनों ने तख्ती लेकर चल रहे थे. जिस पर परमात्मा से जुड़े विभिन्न तरह के स्लोगन लोगों को संदेश दे रहे थे.
वहीं बच्चों द्वारा प्रस्तुत लक्ष्मी नारायण देवता की झांकी ने इशारों में संदेश दे रहे थे कि हम सबका परमपिता एक, हम सबका मालिक एक है. इस शोभा यात्रा का शुभारंभ छोटी दुर्गा स्थान के निकट स्थित सेवा केंद्र की बहन कुंदन ने झंडी दिखाकर किया.
सेवा केंद्र से शोभा यात्रा निकलकर मेन बाजार, महावीर चौक से गुजरते हुए गांधी चौक, स्टेशन चौक, ब्लॉक रोड चौक, आंबेडकर चौक, बड़ी दुर्गा स्थान के रास्ते सेवा केंद्र पहुंची. जहां यात्रा का समापन किया गया.
शोभा यात्रा का संचालन रूबी बहन कर रही थी. मौके पर डॉ. उमेश प्रसाद, संतोष राऊत, अमित भाई, रामलगन राय, प्रशन शर्मा आदि उपस्थित थे.




Recent Comments