सारण :नेशनल स्कूल गेम्स हैंडबाल बालक 19 के लिये टीम दिल्ली के लिये प्रस्थान, ”तैयारी है जीत की”

छपरा 
सारण के खिलाड़ियों ने हैंडबाल में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनानी शुरू की है । जिला मुख्यालय से 40 कि मी दूर  सुदूरवर्ती मशरक के प्लस टू उच्च विद्यालय के गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर में अभ्यास कर पिछले 8 वर्ष से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचे । कई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में विजेता एव उपविजेता बना ।   किंतु वर्ष 2017 में सबसे अधिक उपलब्धि रही। दिसम्बर में आयोजित पूर्वी क्षेत्र नेशनल हैंडबाल बंगाल के  वर्द्धमान में बालिका वर्ग में बिहार विजेता बना जबकि बालक वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया । टीम शामिल सारण के मशरक की छात्रा स्वीटी सिंह को स्वर्ण पदक एव छात्र अभिषेक कुमार सिंह एव अभिरंजन सिंह को कास्य पदक मिला । इसके पूर्व 2017 में ही मिनी बालिका राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नेहा को कास्य पदक एव सब जूनियर में अंजलि को रजत पदक मिला ।
विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक सह जिला हैंडबाल के सचिव संजय कुमार सिंह के प्रशिक्षण से खिलाड़ी हमेशा उपलब्धियो की दौड़ में शामिल है । 
नेशनल स्कूल गेम्स हैंडबाल बालक 19 के लिये दिल्ली के लिये प्रस्थान की । बिहार हैंडबाल के सचिव ब्रजकिशोर शर्मा एव बिहार  खेल प्राधिकरण के आनन्दी सर ने टीम रवाना किया।  बिहार के टीम मैनेजर सारण जिला हैंडबाल सचिव सह शारीरिक शिक्षक संजय कुमार सिंह तथा खिलाड़ी अंकित कुमार एव जयप्रकाश तिवारी सहित तीन सदस्य सारण से टीम में शामिल है   । जबकि बिहार पुलिस पटना के त्रिपुरारी प्रसाद एव प्रशिक्षक संजीव कुमार टीम कोच है ।
इसके अलावे इस वर्ष नेशनल स्कूल गेम हैंडबाल बालक 17 में सारण से बिहार टीम  में  आकाश कुमार , बालिका में निधि कुमारी , पल्लवी कुमारी एव अंडर 14 में नेहा कुमारी शामिल है ।