तरैया 15.05.2020
बाहर से आये प्रवाशियो को क्वारेन्टीन कैम्प में जाने के लिये कहने पर फेनहारा गांव के आशा कार्यकर्ता देवंती देवी को बाहर से आये प्रवाशियो ने मारपीट कर घायल कर दिया है।इस संबंध में इसुआपुर थाने से आए फर्दब्यान के आलोक में आशा कार्यकर्ता ने अरुण कुमार पटेल,मुकेश कुमार पटेल,हरेंद्र पटेल व मुन्ना पटेल पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।पीड़िता ने बताया कि 12 मई को सभी लोग बाहर से फेनहारा गांव पहूंचे।तो मैं उन्हें क्वारंटाइन कैम्प मुड़वाँ विद्यालय में जाने को कही।इसी बात पर उक्त सभी लोगों ने मुझे व मेरे पति को मारपीट कर घायल कर दिए और एक हजार रुपये छीन लिए।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।