सिवान :ठण्ड से बेहाल दुकानदारो ने जामो चौक पर खुद से किया अलाव की ब्यवस्था
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर

गोरियाकोठी
जिले में इन दिनों ठण्ड इतना बढ़ गया है की लोगो को जीना बेहाल हो गया है। बढ़ती ठण्ड और पछुआ हवा के कारण लोगो को घर से निकलने में हिचकते है। बढ़ती ठण्ड के कारण इसका खासा असर ब्यपार पर पड़ रहा है।
गोरियाकोठी प्रखंड जामो बाजार पर अभी तक न प्रशासन की तरफ से अलाव की व्यवस्था हुआ न जनपत्नीधि के तरफ से। थक हार कर बुधवार को बाजार वाशियो ने खुद से अलाव की ब्यवस्था कर जगह जगह जलाया जिससे राहगीरों और स्थानीय लोग को थोड़ी राहत मिली।

इस दौरान मनोज गुप्ता,सरोज गुप्ता,कमेश्वर राम उमेश प्रसाद अलोक गुप्ता,महन्थ चौरसिया, दीपक,राहुल, अरुण,सोनेलाल इत्यादि व्यवसाई लोग उपस्थित थे




Recent Comments