हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में दुधारू पशुओं के क्रय-विक्रय को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन देगा प्रोत्साहन

छपरा. एशिया का प्रसिद्ध पशु मेला हरिहर क्षेत्र सोनपुर 15 नवंबर से शुभारंभ हो रहा है।जिसमें पशु व मत्स्य संसाधन विभाग गब्य विकास हेतु दुधारू पशुओं के क्रय-विक्रय को बढ़ावा देने के लिए इस बार प्रोत्साहन देगा।इसके लिये जिला प्रशासन ने पशुपालकों के मेला क्षेत्र में रख रखाव संबंधित जानकारी के लिए जिला गब्य विकास पदाधिकारी का संपर्क नंबर 9471007410 जारी किया है।जहां पर पशुपालक फोन कर विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।