सारण :छपरा के स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद जायसवाल की पत्नी राधिका देवी का निधन,आर्य समाजी विधि से सरयू नदी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

छपरा
बीती रात स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद जायसवाल की पत्नी राधिका देवी का निधन उनके निवास स्थान साहेबगंज सोनार पट्टी स्थित उनके निवास पर हो गया ।पिछले कई दिनों से बीमार चल रही राधिका देवी अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ दुनिया से चली गयी ।
बुधवार सुबह से ही उनके निवास पर अंतिम दर्शन करने सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी ।जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार साहेबगंज सोनार पट्टी के सामने सरयू नदी के किनारे आर्यसमाजी विधि से सम्पन्न हुआ ।
गौर तलब है कि पिछले कई वर्षों से स्वतन्त्रता सेनानी को मिलने वाला पेंशन भी बंद है,जिसको ले उनके परिजन लगातार जिला प्रशासन से ले केंद्र सरकार तक आवेदन दे पेंशन शुरू करने की मांग करते रहे है ।उनके निधन पर स्वतंत्रता सेनानी सुरेश प्रसाद जायसवाल ने शोक ब्यक्त किया ।




Recent Comments