सारण: एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख 72 हजार रुपये उड़ाये
तरैया (सारण)
प्रखण्ड के रामबाग पेट्रोल पम्प स्थित एटीएम में एक ग्राहक का उच्चको द्वारा कार्ड बदलकर छह बार मे एक लाख 72 हज़ार रुपये निकाल लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है।इस संबंध में पीड़ित डीह छपिया निवासी रंजीत शुक्ला ने उक्त उच्चको के खिलाफ थाने में शिकायत प्रतिवेदन दिया है।जिसमें कहा गया है कि मेरे पीछे खड़े व्यक्ति ने कहा कि दीजिये कार्ड जल्दी रुपये निकल देते हैं और इसी क्रम में कार्ड की हेरा- फेरी कर बदल लिया।और बारी-बारी से तीन दिनों में उक्त रुपये की निकासी कर लिया है।इधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।
न्यूज़ इनपुट-राणा प्रताप सिंह




Recent Comments